सहरसा, अगस्त 12 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बहरजात पर्व को लेकर पंचगछिया गांव में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पंचगछिया टिपिया टोला की मंडली गांव के विभिन्न टोले-मोहल्लों में घूमकर झाल-मृदंग की धुन पर गीत-नाद करते हुए पर्व की सफलता के लिए भिक्षाटन कर रही है। मंडली के पहुंचते ही लोग श्रद्धा के साथ उनका स्वागत कर पूजा के लिए स्वेच्छा से रुपये व अन्न चढ़ावे के रूप में दे रहे हैं।

ससिया महाराज की पूजा की पुरानी परंपरा मंडली के सदस्यों ने बताया कि ससिया महाराज की पूजा इस इलाके में लंबे समय से होती आ रही है। इसमें हर जाति और समुदाय के लोगों का सहयोग रहता है। धूमधाम से होने वाली पूजा में पान, प्रसाद के साथ बलि प्रदान की भी पुरानी परंपरा है। मान्यता है कि बहरजात पर्व गांव की सुख-समृद्धि और शांति के लिए मनाया जाता है।

धान की ...