Saharsa News: बलवाहाट में 60 लाख की संपत्ति जलकर राख
सहरसा, नवम्बर 22 -- बलवाहाट बाजार में भीषण अग्निकांड Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के बलवाहाट बाजार में शनिवार की रात हुए भीषण अग्निकांड में करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से हार्डवेयर व्यवसायी जवाहर गुप्ता के दो प्रतिष्ठानों आशीष इंटरप्राइजेज और शुभम प्लाई हाउस के गोदाम में रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। अग्निकांड में गोदाम का भवन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।दोनों प्रतिष्ठानों के गोदाम आग की चपेट में आनेसे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना शाम 7:08 बजे अग्निशमन विभाग को दी गई। इसकी जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी आलोक राय को भी दी गई। एसडीओ ने तत्काल अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.