सहरसा, सितम्बर 20 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को भगवान बलभद्र का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूजनोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे भव्य शोभायात्रा से होगी। उच्च विद्यालय मैदान से निकलने वाली शोभायात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और इलाकों का भ्रमण करते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालु भगवान बलभद्र के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा के कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बाद भगवान बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच महा...