सहरसा, सितम्बर 21 -- Saharsa News: सोनवर्षाराज, संवाद सूत्र। बसनही थाना क्षेत्र के बरेठ पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन के समीप पोखर में सोमवार को स्नान करने के दौरान डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान तमकुलहा गांव के वार्ड नंबर नौ निवासी राज कुमार यादव के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अंकुश कुमार अन्य बच्चों के साथ पंचायत सरकार भवन के समीप स्थित पोखर में स्नान करने गया था। इसी दौरान पोखर में छलांग लगाने के बाद वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने उसे बचाने के लिए लाठी बढ़ाकर पकड़ाने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक होने के कारण वह पानी में समा गया।बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पोखर में उतरकर बच्चे की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद ...