Saharsa News: बनगांव में तीन युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार
सहरसा, जुलाई 9 -- Saharsa News: कहरा, एक संवाददाता। बनगांव थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात बनबदहा अंडरपास के समीप कार्रवाई करते हुए करीब सवा ग्राम स्मैक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राम प्रवेश यादव, अमन कुमार और अंकित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक बरियाही पंचायत के बनबदहा टोला स्थित अंडरपास के पास बैठे थे। इसी दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को देखकर वे भागने लगे। सहायक थानाध्यक्ष तनुजा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उनके पास से करीब सवा ग्राम स्मैक बरामद किया गया। बनगांव थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसमें सफलता भी मिल रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.