सहरसा, जुलाई 10 -- Saharsa News: सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में 35 वर्षीय रूपेश साह का शव संदिग्ध परिस्थिति में उनके ही बथान पर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जूगेश्वर साह के पुत्र रूपेश साह के रूप में हुई है। शव के गले और चेहरे पर मिले गहरे चोट के निशानों के आधार पर ग्रामीण पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगी। परिजनों के अनुसार रूपेश साह गुरुवार शाम को अपने गांव मनौरी से कोपरिया हरिपुर स्थित अपनी भांजी के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बथान पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका उन्हें गांव के ही सोनू ठाकुर अपनी चारपहिय...