Saharsa News: बकाया टैक्स एवं लंबित ई-चालान पर विशेष अभियान
सहरसा, नवम्बर 7 -- Saharsa News: सहरसा। जिला परिवहन कार्यालय में शुक्रवार को बकाया मोटर वाहन कर एवं लंबित ई-चालानों की समीक्षा को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में पाया गया कि जिले में बड़ी संख्या में वाहनों पर (रोड टैक्स एवं ई-चालान की राशि बकाया है। इससे सरकारी राजस्व की क्षति होने के साथ-साथ यातायात नियमों के अनुपालन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। इस संबंध में सर्वोच्च लंबित ई-चालान वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। आदेश के अनुपालन में लंबित ई-चालान की राशि जमा नहीं करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। लंबित ई-चालानों के निष्पादन एवं वाहन स्वामियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.