सहरसा, अगस्त 25 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर। सावन की चौथी सोमवारी पर बाबा मटेश्वर धाम में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक को लेकर जाने वाली भीड़ केकारण धमारा घाट के फनगो हॉल्ट के समीप पुल संख्या 47 पर रविवार की देर रात से भीषण जाम लग गया। मुंगेर जिले के छर्रापट्टी से गंगाजल लेकर बाबा मटेश्वर धाम की ओर जा रहे कांवरियों की भारी भीड़ के कारण पुल पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। बताया जाता है कि सुबह करीब तीन बजे तक पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान करीब पांच घंटे तक श्रद्धालुओं के बीच अफरातफरी की स्थिति बनी रही। श्रद्धालुओं का कहना था कि पुल के समीप भीड़ को नियंत्रित करने के लिए न तो पर्याप्त पुलिस बल तैनात था और न ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कोई अन्य इंतजाम नजर आया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सावन की अंतिम सोमवारी पर ...