सहरसा, अगस्त 18 -- Saharsa News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। कोसी प्रमंडल ट्रांसपोर्टर संघ की कमिटी गठित किया गया है। जिसके संरक्षक परमेश तिवारी, सलाहकार रविन्द्र सिन्हा और अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष धनश्याम यादव, सचिव नसीरउद्दीन खान, उप सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष नवलकिशोर राय, सदस्य रामानंद रे, शशि कुमार सिंह, बहादुर राय, अमित कुमार, मो. गुलाब, कुंदन कुमार सिंह, गौरीशंकर और सुमन कुमार सिंह चुने गए हैं। सभी नए पदाधिकारियों और सदस्यों का शहर के यादव चौक पर आयोजित कार्यक्रम में अभिनंदन किया गया। मौके पर अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कहा कि कोसी प्रमंडल में ट्रांसपोर्टरों का अपना संगठन होने से अब कार्यक्षेत्र में होने वाली समस्याओं का निवारण करने में आसानी होगी। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अब संगठन का आपातकालीन व्यापा...