Saharsa News: पोखर में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत, एक की हालत गंभीर
सहरसा, सितम्बर 23 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना क्षेत्र के गंडौल-मझौल गांव में बुधवार को पोखर में स्नान करने के दौरान दो बच्चे डूब गया। हल्ला होने पर स्थानीय लोगों ने गहरे पानीसे दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जहां एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि अमरेन्द्र राम उर्फ राणा का बारह वर्षीय पुत्र देव कुमार एवं रमण राम का दस वर्षीय पुत्र गांव के गणेश मंदिर में पूजा करने के लिये निकला था। दोनों बच्चे पास के ही पोखर में स्नान करने गया जहां अत्यधिक पानी होने के कारण दोनों डूबने लगे। वहां खड़े कुछ लोगों के हल्ला मचाने पर लोगों ने छलांग लगाकर दोनों मासूम बच्चे को बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर अस्पताल लाया। जहां बालक देव कुमार की मौत हो गई। दूसरे बच्चे रौनक कुमार का अस्पताल में ईलाज चल रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.