सहरसा, अक्टूबर 9 -- दुर्गा पूजा पंडालों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन अनिवार्य Saharsa News: पतरघट, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर बिजली विभाग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया हैं। कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पतरघट स्वराज आनंद ने बताया कि मुख्यालय के आदेशानुसार सभी दुर्गापूजा पंडालों के लिए अलग से अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेना अनिवार्य किया गया है। बिना अनुमति सीधे बिजली के तार जोड़कर विद्युत का उपयोग करने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूजा पंडालों में विद्युत भार (लोड) के अनुसार तीन दिनों के अस्थायी कनेक्शन के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके तहत 1 केवीए के कनेक्शन के लिए 1,878 रुपये, 2 केवीए के लिए 2,806 रुपये...