Saharsa News: पुल के नीचे से नहीं हो रही जल निकासी
सहरसा, जुलाई 20 -- Saharsa News: कहरा, एक संवाददाता। भारतमाला बायपास सड़क पर मनोर के समीप बने मुख्य पुल के नीचे मिट्टी जमा रहने से बहियार की जल निकासी बाधित हो गई है। इससे धेमरा नदी और सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग के पश्चिम स्थित खेतों में तीन से चार फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे हाल ही में रोपी गई धान की फसल डूबने लगी है। किसानों का आरोप है कि पुल तो बना, लेकिन उसके नीचे पर्याप्त गहराई तक मिट्टी नहीं हटाई गई, जिससे पानी का प्रवाह पूरी तरह रुक गया है। भाजपा नेता मिहिर झा, मनोरंजन खां, शहदेव साह, कैलाश पासवान और परमेश्वर मुखिया समेत अन्य किसानों ने बताया कि करीब 10 हजार रुपये प्रति एकड़ खर्च कर धान की रोपाई कराई गई थी, लेकिन अब फसल बर्बादी के कगार पर है।उन्होंने यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भारतमाला पुल बना किसानों की परेशानी, जलजमाव से डूबन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.