सहरसा, अगस्त 13 -- Saharsa News: सौरबाजार, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के विजयपुर-सुहथ मुख्य मार्ग पर बेलवारा टोला के समीप बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक किसान की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 नया टोला निवासी करीब 51 वर्षीय जयप्रकाश साह के रूप में हुई। बताया गया कि वह घर से सब्जी लेकर ऑटो से सहरसा बेचने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेलवारा टोला के समीप तेज गति से आ रहे पिकअप चालक ने अनियंत्रित होकर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयप्रकाश साह की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी。

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव सूचना मिलने पर सौरबाजार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्...