सहरसा, जुलाई 10 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में बुधवार देर रात सैनी टोला स्थित एक खाद एवं पशु आहार की दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : चोरों का आतंक बरकरार, पशु आहार दुकान से डेढ़ लाख की चोरीघटना का विवरण घटना के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 28/15 निवासी राजा कुमार की दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब 70 हजार रुपये नकद, एक सोने की चकती तथा लगभग 40 बोरी पशु आहार चोरी कर लिया। पशु आहार की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का टूटा ताला दे...