Saharsa News: पदक विजेताओं का किया गया सम्मान
सहरसा, जुलाई 28 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। बिहार सरकार की मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना के तहत नियुक्ति प्राप्त करने वाले सहरसा के पैरा एथलीट मोहम्मद मेराज आलम का सोमवार को जिला खेल कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला खेल पदाधिकारी कुमारी तोसी ने उन्हें मिथिला की पहचान पाग, चादर, मोमेंटो और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। मो मेराज आलम ने वर्ष 2016, 2017 और 2018 में पैरा ओलंपिक एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की 200 मीटर, 400 मीटर और रिले दौड़ स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक जीते थे। इसी उपलब्धि के आधार पर उन्हें बिहार सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- पदक विजेता झंडू को मिला 10 लाख रुपये का पुरस्कार जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि मेराज आलम की सफलता जिले के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.