Saharsa News: पटोरी के युवक की यूपी में सड़क दुर्घटना में गई जान
सहरसा, अक्टूबर 17 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। पटोरी गांव निवासी रमेश मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार की गुरुवार को उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शुक्रवार को शव गांव पहुंचा। जानकारी के अनुसार सोनू दिल्ली में अपनी मालवाहक गाड़ी चलाकर रोजगार करता था। गुरुवार सुबह वह गाड़ी से सामान लेकर यूपी जा रहा था। इसी दौरान दो ट्रकों की टक्कर के बीच उसकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सोनू को यूपी पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। तीन भाइयों में सबसे छोटा सोनू दिल्ली में रहकर काम करता था।परिजन इसी वर्ष उसकी शादी करने की तैयारी कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण संजीव स्नेही, रौशन कुमार सिंह और समिति संजय कुमार ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.