सहरसा, नवम्बर 3 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार शाम सीओ नवीन कुमार एवं बख्तियारपुर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने संयुक्त रूप से बाजार की विभिन्न दुकानों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों में पटाखों की उपलब्धता और बिक्री की स्थिति की जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी दुकान से पटाखा बरामद नहीं हुआ। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि प्रशासनिक आदेश के बावजूद पटाखों की बिक्री करते पकड़े जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ नवीन कुमार ने कहा कि दीपावली के दौरान आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पटाखों की बिक्री पर रोक संबंधी निर्देशों का पालन कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें...