Saharsa News: पंचायत सरकार भवन में दरार, ग्रामीणों ने रुकवाया काम
सहरसा, जुलाई 30 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर। भटौनी पंचायत में करीब तीन करोड़ छह लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन गुणवत्ता को लेकर विवादों में घिर गया है। भवन का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही कई स्थानों पर दीवारों में दरारें दिखाई देने के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंच गए और घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए कार्य बंद करा दिया। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि मारूफ आलम, मुखिया सजन साह, उदिश यादव, बलराम कुमार, उदय कुमार, सूरज कुमार, मिंटू कुमार यादव, मणि कुमार, संजीव कुमार, दिनेश गुप्ता, पिंटू साह, पंकज गुप्ता समेत कई ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: 1.43 करोड़ के उत्सव भवन के घटिया निर्माण का भ्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.