Saharsa News: पंचायत समिति की बैठक में जनसमस्याओं पर मंथन
सहरसा, अगस्त 13 -- Saharsa News: पतरघट, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में मंगलवार को पंचायत समिति की विशेष बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता प्रमुख उषा देवी ने की। बैठक में जनसमस्याओं, विकासात्मक कार्यों और पूर्व की बैठक में लिए गए प्रस्तावों की समीक्षा की गई। सदस्यों ने कृषि, राजस्व, स्वास्थ्य, बिजली, बाल विकास परियोजना और मनरेगा से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने और अनियमितता पर रोक लगाने की मांग की गई। अंचल कार्यालय से जुड़े मामलों में राजस्व कार्यों में गड़बड़ी का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News नल-जल योजना ठप होने पर बीडीसी की बैठक में चर्चा बैठक में विधायक प्रतिनिधि वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.