Saharsa News: पंचायत के बुनियादी विकास के लिए रूपरेखा की गयी है तैयार
सहरसा, अगस्त 31 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर/सोनवर्षाराज, हिटी। महम्मदपुर पंचायत स्थित रुद्रस्थान ऐनी परिसर में रविवार को ग्राम पंचायत विकास दिवस के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुखिया विनय कुमार यादव ने की। बैठक में स्वास्थ्य, सौर ऊर्जा समेत पंचायत के बुनियादी विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम सभा में ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और समय पर उपचार के संबंध में जागरूक किया गया। स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोलर पैनल के उपयोग और इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। बैठक में पंचायत क्षेत्र की जर्जर सड़कों और रास्तों की समस्या प्रमुखता से उठी। ग्रामीणों ने कई स्थानों पर सड़कों की खराब स्थिति से होने वाली परेशानी से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। मौके पर पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.