Saharsa News: नीलामी के बाद जर्जर स्कूल भवन ध्वस्तीकरण शुरू
सहरसा, अक्टूबर 27 -- पुराने भवन का ध्वस्तीकरण शुरू Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध हरिवंश मध्य विद्यालय के करीब 80 वर्ष पुराने जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण मंगलवार से शुरू हो गया। नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मजदूरों को भवन तोड़ने के काम में लगाया गया है। मंगलवार को मजदूरों ने सबसे पहले भवन के ऊपरी हिस्से को तोड़ने का काम शुरू किया। गौरतलब है कि विद्यालय के पुराने जर्जर भवन की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई थी। विभाग की ओर से भवन की न्यूनतम नीलामी राशि 26 हजार 226 रुपये निर्धारित की गई थी, जबकि नीलामी के दौरान अंतिम बोली 3 लाख 1 हजार 500 रुपये तक पहुंच गई थी। तरियामा गांव निवासी आदिब अख्तर ने सबसे ऊंची बोली लगाकर नीलामी अपने नाम कर ली थी। नीलामी प्रक्रिया में कुल 21 लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.