Saharsa News: निर्माणाधीन पुल के फाउंडेशन में डूबे बच्चे का शव बरामद
सहरसा, सितम्बर 9 -- Saharsa News: सौरबाजार, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित ध्रुप नदी में सोमवार को नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय बच्चे का शव मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, सहुरिया पूर्वी पंचायत के मुखिया गजेंद्र ठाकुर का पोता अभिषेक कुमार उर्फ महादेव (13), पिता राधे ठाकुर, सोमवार दोपहर करीब दो बजे कुछ साथियों के साथ ध्रुप नदी में स्नान करने गया था।
घटनाक्रम इसी दौरान दुहबी महियाम के पास निर्माणाधीन पुल के फाउंडेशन में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.