सहरसा, जुलाई 21 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बनगांव रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार कि देर शाम आपरेशन के दौरान करीब 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के झाझा नवटोलिया वार्ड 7 निवासी गंगाराम मुखिया की पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है। बच्ची की मौत के बाद घंटो तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा है। घटना के बाद परिजनों के आक्रोश को देखते हुए निजी क्लिनिक के चिकिसक सहित सभी कर्मी मौके से भाग खड़े हो गए । बच्ची की मौत के बाद इलाज में लापरवाही बरतने के बाद पहले तो परिजनों ने निजी क्लिनिक में जमकर हंगामा किया। इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते अपने गुस्से का इजहार किया। फिर उसके बाद मरीज के परिजनों ने रिफ्यूजी कालोनी समीप चौक को जाम कर दिया। टायर जलाकर आगजनी करते...