सहरसा, सितम्बर 2 -- Saharsa News: नवहट्टा, एक संवाददाता। कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ ही आवागमन की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सड़क संपर्क क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण लोगों को नाव की सवारी करनी पड़ रही है। बीते चार दिनों से नेपाल स्थित कोसी बैराज से लगभग दो लाख क्यूसेक पानी कोसी नदी में छोड़े जाने के बाद से नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंडक में समाई 5 एकड़ जमीन, कोसी के रौद्र रूप से दरभंगा में पलायन; नेपाल की बारिश बिहार में आफत लाईआवागमन की समस्या मुख्य नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ ही उपधारा में भी जलभराव होने लगा है, जिससे ग्रामीणों के समक्ष आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव की कच्ची सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी का सामन...