सहरसा, अगस्त 18 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा बस्ती बड़ी ईदगाह परिसर में रविवार शाम नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर आवामी बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता अधिवक्ता मो. शमशेर खान ने की। बैठक में नशे के कारोबार एवं सेवन के खिलाफ लोगों को जागरूक करने और नशामुक्त समाज बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। अधिवक्ता मो. शमशेर खान ने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। नशे का कारोबार करने एवं सेवन करने वालों को पहले जागरूक किया जाएगा। लोगों ने कोसी डीआईजी डॉ. कुमार आशीष द्वारा शुरू किए गए नशामुक्ति कोसी अभियान की सराहना की। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशासन मो. सेहबान हबीब फखरी एवं सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने पहल की सराहना करते हुए पुलिस सहयोग का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- आरकेडीएफ विवि में डालसा का जागरुकता कार्यक्रम बैठक म...