सहरसा, अक्टूबर 22 -- Saharsa News: नम आंखों से देवी दुर्गा को दी विदाई सिमरी बख्तियारपुर, हिटी। नगर परिषद क्षेत्र सहित विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दस दिवसीय दशहरा उत्सव संपन्न हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। महिलाओं ने पारंपरिक विदाई गीत गाए, वहीं श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच अगले वर्ष फिर आने की कामना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : सिमरी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाईप्रतिमाओं का विसर्जन नगर परिषद क्षेत्र के रेलवे दुर्गा स्थान और पुरानी बाजार दुर्गा स्थान की प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को किया गया। रेलवे दुर्गा स्थान की प्रतिमा को स्कूल रोड स्थित उच्च विद्यालय के पास बने जलाशय में, जबकि पुरानी बाजार दुर्गा स्थान की प्रतिमा को डाक बंगला चौक स्थि...