Saharsa News: नगर निगम में कहीं कीचड़ तो कहीं नाले के पानी से परेशानी
सहरसा, अगस्त 19 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में कहीं कीचड़ तो कहीं नाले के पानी से परेशानी बरकरार है। सोमवार को हुई बारिश के बाद मंगलवार को भी दिनभर मौसम में काफी बदलाव दिखा। दिन में धूप-छांव के बीच कभी हल्की बारिश तो कभी फुहार पड़ती रही। सोमवार और मंगलवार को मिलाकर लगभग 20 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को दिनभर हवा चलने से गर्मी से काफी राहत मिली। न्यूनतम तापमान में भी कमी रही। मंगलवार को लगभग 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इधर, बारिश ने शहर के कई मोहल्लों की सूरत बिगाड़ दी है। कई मोहल्लों की सड़कों सहित मुख्य सड़कों की स्थिति काफी नारकीय बनी हुई है। पॉलिटेक्निक रेलवे ढाला से तिवारी टोला चौक तक कई जगह बायपास सड़क पर कई फीट जलजमाव है। एक जगह ईंट के टुकड़े डालने से सड़क काफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.