सहरसा, सितम्बर 10 -- Saharsa News: सहरसा, संवाद सूत्र। सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-25 में जुगेश सादा के घर में आग लगने से अफरातफरी मच गई लेकिन दमकल कर्मियों की तत्परता एवं ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी की सूचना मिलते ही नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवार की परिस्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की। नगर आयुक्त ने आगजनी से प्रभावित परिवार की स्थिति से कहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत कराया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए हरसंभव सहयोग करने का निर्देश दिया। साथ ही आवास सहायक को घटनास्थल का सर्वे कर नुकसान का आकलन करते हुए रिपोर्ट नगर आयुक्त के कक्ष में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। घटना के बाद प्रभावित परिवा...