Saharsa News: नगर निगम: योजनाओं की दोहरी जांच
सहरसा, अगस्त 22 -- Saharsa News: सहरसा, संवाद सूत्र। नगर निगम में संचालित विभिन्न योजनाओं में वित्तीय अनियमितता, सरकारी राशि के दुरुपयोग तथा शहर के चौक-चौराहों पर अवैध रूप से टोल व पार्किंग वसूली कराए जाने संबंधी शिकायतों के बाद शुक्रवार को दो अलग-अलग जांच टीमों ने पड़ताल शुरू की। पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन की शिकायत के आलोक में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा संयुक्त सचिव स्तर की चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। टीम ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर कई योजनाओं से संबंधित संचिकाओं, योजना पंजी और भुगतान से जुड़ी फाइलों की करीब तीन घंटे तक जांच की। जांच टीम में अध्यक्ष संयुक्त सचिव संजय कुमार तथा सदस्य अवर सचिव परमानंद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता हरेन्द्र कुमार उपाध्याय और सहायक अभियंता अखिलेश कुमार शामिल हैं। टीम शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.