सहरसा, जुलाई 15 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के शारदा नगर स्थित घर में चोरों ने नगदी सहित लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिया गया। चोरों ने जियो मोबिलिटी बिजनेस हेड के घर मंगलवार की देर रात चोरी की घटना को अंजाम देकर छत के रास्ते फरार हो गया। सुबह चोरी की घटना का पता चलने के बाद पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। बड़ी राशि और भारी भरकम जेवरात की चोरी होने से पूरा परिवार सदमे में हैं। मामले की जानकारी मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर जाकर छानबीन किया । पीड़ित राकेश सिन्हा ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि 14 जुलाई मंगलवार की देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जबकि घर में पति-पत्नी व बेटा सभी घर में हीं मौजूद थे। लेकिन घर में चोर के आने की भनक तक नहीं लगी। यह भी पढ़ें- Auranga...