सहरसा, अक्टूबर 24 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की आधी रात अगलगी की दो अलग- अलग घटनाओं में श्रृंगार की दो दुकानें जलकर राख हो गईं। पुरानी बाजार और पहाड़पुर बाजार में हुई इन घटनाओं में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पहली घटना नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित वार्ड संख्या 18 में हुई, जहां महेंद्र साह की श्रृंगार दुकान में अचानक आग लग गई। रात होने के कारण लोगों को घटना की जानकारी देर से मिली। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा श्रृंगार का सामान और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। दूसरी घटना चकभारो प...