Saharsa News: दो घंटे का ब्लॉक: जनसेवा सहित तीन ट्रेनें हुईं लेट
सहरसा, अगस्त 23 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोसी की लाइफलाइन सहरसा-मानसी रेलखंड के कोपरिया-धमाराघाट रूट पर बोल्डर अनलोडिंग कार्य के लिए रविवार को दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के दौरान जनसेवा सहित तीन ट्रेनें नियंत्रित कर चलाई गई। सहरसा से समस्तीपुर जाने वाली मेमू ट्रेन(63343) सहरसा-कोपरिया के बीच 50 मिनट नियंत्रित होकर चली। समस्तीपुर से सहरसा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन(55566) समस्तीपुर-कोपरिया के बीच 50 मिनट नियंत्रित करते चलाई गई। पूर्णिया कोर्ट से सहरसा होकर अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस बनमनखी-अमृतसर के बीच आधा घंटा नियंत्रित होकर चली। इन ट्रेनों के विलंब परिचालन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक सुबह 7.45 से 9.45 बजे तक दोलिया गया। यह भी पढ़ें- Samastipur News: बोल्डर अनलोडिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.