सहरसा, सितम्बर 2 -- Saharsa News: सोनवर्षाराज, संवाद सूत्र। नगर पंचायत स्थित मुख्य बाजार में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो किराना दुकानों का गेट तोड़कर करीब 22 हजार रुपये नकद सहित लगभग 25 हजार रुपये मूल्य के सिगरेट व अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह दुकानदारों और आसपास के लोगों को हुई। जानकारी के अनुसार, चोरों ने मिट्ठू केडिया और गुफरान आलम की किराना दुकानों का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

घटना का विवरण मिट्ठू केडिया की दुकान के गल्ले में रखे करीब दो हजार रुपये नकद चुरा लिए। वहीं गुफरान आलम की दुकान के गल्ले व डिब्बे में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा लगभग 25 हजार रुपये मूल्य के सिगरेट व अन्य सामान चोर अपने साथ ले गए। सुबह गुफरान आलम की दुकान का गेट टूटा हुआ मिलने पर आसपास के दुकानदार मौके पर जुटने लगे। इसी...