सहरसा, अक्टूबर 28 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बुधवार की दोपहर बाद मौसम में बदलाव दिखा। सुबह से तीखी धूप निकली। लेकिन उसके बाद अचानक बादल छाने से अंधेरा छा गया जो दिन भर बना रहा। हालांकि बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले में लगभग 30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग द्वारा जिले में 30 अक्टूबर से आंधी पानी की संभावना जताई गई है। आगामी पांच दिनों के लिए पूर्वानुमन किया गया जारी: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों के लिए जारी मध्यम अवधि के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 32 और 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Purnia News: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर : 31 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार, वज्रपात की भी चेताव...