सहरसा, अगस्त 24 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने और चिलचिलाती धूप व उमसभरी गर्म के बीच शनिवार के बाद फिर रविवार को दोपहर में अचानक झमाझम बारिश हुई। अन्य दिनों की तरह रविवार की सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली। समय अनुसार तापमान भी बढ़ता रहा। लेकिन दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। आकाश बादल ढक गये। जिससे अंधेरा छा गया और झमाझम बारिश होने लगा। कुछ देर के बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन नगर निगम के कई गली मोहल्ले की सड़कों पर फिर से जलजमाव की स्थिति बन गई। रविवार को लगभग 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Saharsa News: तपती दोपहर में झमाझम बारिश से लोगों को राहतजलजमाव की समस्या रिफ्यूजी समीप बायपास सड़क जलमग्न: रिफ्यूजी समीप बायपास सड़क जल मग्न बन...