सहरसा, सितम्बर 10 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बारा पंचायत में बड़े पैमाने पर देसी शराब के निर्माण एवं कारोबार किए जाने की सूचना पर बिहरा थाना पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह छापेमारी अभियान चलाया। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर बारा पंचायत में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब चार सौ लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब सहित शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को नष्ट कर दिया। वहीं, 12 लीटर देसी शराब के साथ रमेश सादा नामक एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को आता देख शराब निर्माण एवं कारोबार में संलिप्त अन्य कारोबारी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कई उपकरण भी जब्त किए हैं। बिहरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के शराब कारोबारियों में हड़कंप म...