सहरसा, अक्टूबर 18 -- Saharsa News: महिषी, एक संवाददाता। महिषी स्थित सिद्धपीठ मां उग्रतारा मंदिर सहित अन्य पूजा स्थलों पर रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इजोत की परंपरा के तहत मंदिर को बिजली के रंग-बिरंगे उपकरणों से सजाया गया था। दूधिया रोशनी से जगमगाते मंदिर और फूलों से सजे गर्भगृह ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उग्रतारा नाट्य कला परिषद की ओर से मंदिर परिसर में दीप भी जलाए गए। श्रद्धालु सजावट की सराहना करते नजर आए। इससे पूर्व शनिवार की देर रात मां उग्रतारा को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। भोग दर्शन के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। यह भी पढ़ें- Gaya News: माता रानी के दर्शन को पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- Gaya News: शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर में 40 हजार श्रद्धालुओं ने की पूजा यह भी पढ़ें...