Saharsa News: दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की हुई मौत
सहरसा, नवम्बर 7 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। सहरसा-सुपौल मुख्य पथ पर आजाद चौक पटोरी, पंचगछिया के समीप शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान पटोरी निवासी विक्रम कुमार सिंह (57) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम विक्रम कुमार सिंह टेंपो से आजाद चौक के समीप उतर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सहरसा भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मिलनसार स्वभाव के विक्रम कुमार सिंह की असामयिक मौत से मोहल्ले के लोग भी गमगीन हैं।बिहरा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.