Saharsa News: दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा किए गए कड़े इंतजाम
सहरसा, अक्टूबर 17 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया है। सदर अनुमंडल और सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल दोनों में सप्तमी से विजयादशमी तक सख्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सदर अनुमंडल में 129 और सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में 40 कुल मिलाकर 169 स्थान चिन्हित हैं। हर पंडाल व चिन्हित जगहों पर करीब 250 से अधिक लाठी बल जवानों की तैनाती की गई है। 3 चलंत दस्ता टीमों को पुलिसकर्मियों साथ शहर में भ्रमण पर रखा गया है। सभी थाना परिसरों को सुरक्षित रखने के लिए अलग से थाना रिजर्व गार्ड की तैनाती की गई है। हर पंडाल पर एक दंडाधिकारी और एक पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त ड्यूटी रहेगी। सदर अनुमंडल के लिए 4 अतिरिक्त वरीय पदाधिकारी भी सुरक्षित रखे गए हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: दुर्गा पूजा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.