Saharsa News: दुकान के बाहर खड़ी बाइक में लगाई आग
सहरसा, सितम्बर 21 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर। नगर परिषद वार्ड 15 में रंगिनियां पेट्रोल पंप समीप एक दुकान के बाहर खड़ी नई पल्सर बाइक में अज्ञात द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया है। आग लगने से बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। थाना में दिए आवेदन में बाइक मालिक टीपीन कुमार ने बताया करीब एक माह पहले उन्होंने नई पल्सर बाइक खरीदी थी। 20 सितंबर की रात 112 पुलिस ने खड़ी बाइक में आग लगने की सूचना दी। बाइक मालिक ने बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Orai News: चमारी में घर के आंगन में खड़ी बाइक जलकर स्वाहा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.