Saharsa News: दीपावली की रोशनी में सभी को करें शामिल: डीआईजी
सहरसा, नवम्बर 7 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। कोसी डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने दीपावली पर अपने संदेश में कहा है कि इस वर्ष संकल्प लें की दीपावली केवल मैं नहीं, हम मनाएं। अपने घर के साथ किसी और के घर भी दीप जलाएं। यही साझा रोशनी, यही इंसानियत का उत्सव, दीपावली को सचमुच सार्थक बनाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे आसपास ऐसे अनेक घर और बस्तियां हैं, जहां दीपावली के लिए मिट्टी के दीपक बनते और बिकते तो हैं, पर बनाने वालों के घरों में वे शायद ही जल पाते हैं। कहीं मिठाइयां तैयार करने वाले हाथ अपने बच्चों के लिए मिठाई नहीं जुटा पाते। कहीं दूसरों के लिए नए कपड़े सिलने वाले लोग अपने पुराने कपड़ों में ही त्योहार मनाते हैं। कहीं पटाखे बेचने वाले बच्चों को त्योहार की आवाज़ तो सुनाई देती है, पर उसमें शामिल होने का अवसर नहीं मिलता। उनके घरों में भी सफाई हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.