सहरसा, नवम्बर 2 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दिवाली और महापर्व छठ में ट्रेनों से कोसी क्षेत्र आना आसान नहीं होगा। दिल्ली, अमृतसर, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता सहित अन्य जगहों से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में लंबी वेंटिंग लिस्ट की फेहरिस्त है। पुरबिया, गरीब रथ, वैशाली, बांद्रा हमसफर जैसी ट्रेनों में तो कई-कई दिनों तक टिकट रिग्रेट दिख रहा। मतलब उन दिनों में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा। आनंद विहार-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस के स्लीपर और सभी श्रेणियों के एसी कोच में 2 से 23 नवंबर तक सीट खाली नहीं है। थर्ड एसी इकोनॉमी कोच में तो इस अवधि में रिग्रेट है। 13 को फर्स्ट एसी, 6, 9, 13 को सकेंड एसी, 6, 13 को थर्ड एसी और 2 से 16 तक स्लीपर कोच में रिग्रेट यानी वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे। अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस मे...