सहरसा, सितम्बर 15 -- Saharsa News: सहरसा। सदर थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक पर शराब के नशे में धुत होकर बदतमीजी और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। इस संबंध में पंचवटी चौक निवासी बिट्टू कुमार ने सदर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए आवेदन में बिट्टू कुमार ने बताया है कि रविवार देर शाम वह बंगाली बाजार स्थित एक होटल में अपने साथियों के साथ भोजन कर रहे थे। इसी दौरान सादे कपड़े में सदर थाने में पदस्थापित एक पुलिस अवर निरीक्षक अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि वे शराब के नशे में थे और उनके साथ बदतमीजी करने लगे। आवेदक ने आरोप लगाया है कि एसआई ने वहां मौजूद दुकानदार से कहा कि वह सहरसा सदर थाना का प्रभारी है। आवेदन के अनुसार, उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि कल तुमलोगों को देख लेंगे। बिट्टू कुमार ने बताया...