सहरसा, अक्टूबर 18 -- Saharsa News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर आगामी मंगलवार को दशमी के अवसर पर सदर अस्पताल की ओपीडी बंद रहेगी। इस दौरान अस्पताल के सभी वाह्य विभागों में मरीजों का इलाज नहीं होगा। हालांकि, मरीजों की सुविधा और आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की इमरजेंसी सेवा पूर्व की तरह चालू रहेगी। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक सिंपी कुमारी ने बताया कि दशमी के अवसर पर अवकाश रहने के कारण अस्पताल के सभी वाह्य विभाग बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को चालू रखा जाएगा, ताकि दुर्घटना या अन्य गंभीर स्थिति में आने वाले मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके। यह भी पढ़ें- Bareily News: जिला अस्पताल में दो दिन हाफ डे ओपीडी यह भी पढ़ें- Bank Holiday: कल सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, RBI ने क्यों दी है 19 अक्टूबर की...