Saharsa News: थाने से 500 मीटर दूर घर में चोरी
सहरसा, अगस्त 22 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव में चोरों ने पंचगछिया वार्ड नंबर सात निवासी सेवानिवृत्त हवलदार अमरेंद्र कुमार सिंह के सुनसान घर को निशाना बनाया। कमरों की कुंडी तोड़कर करीब 10 हजार रुपये नकद, लगभग एक लाख रुपये के जेवरात एवं कीमती कपड़े ले गए। बताया जाता है कि सेवानिवृत्त हवलदार अमरेंद्र कुमार सिंह करीब दस दिन पूर्व अपने पुत्र के पास कटिहार गए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर के सभी कमरों की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान खंगालते हुए कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गए। शुक्रवार को जब एक महिला घर-आंगन की सफाई करने पहुंची तो कमरों की कुंडी टूटी देखी। अंदर सामान यत्र-तत्र बिखरा पड़ा था। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और गृहस्वामी तथा पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.