Saharsa News: थाने से 50 मीटर दूर हाइट रिस्ट्रिक्शन बैरियर तोड़ा
सहरसा, सितम्बर 10 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बलवाहाट थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर सोनबरसा कचहरी-बलवाहाट सड़क पर लगा हाइट रिस्ट्रिक्शन बैरियर अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। ग्रामीण कार्य विभाग के निर्देश पर यह बैरियर ग्रामीण सड़कों एवं पुलों को ओवरलोड तथा भारी वाहनों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए लगाया गया था।घटना के बाद संवेदक प्रसून कुमार सिंह ने बलवाहाट थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।आवेदन के अनुसार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सोनबरसा कचहरी से बलवाहाट तक सड़क पर विभागीय निर्देश के अनुसार पोर्टल बैरियर लगाया गया था। अज्ञात लोगों ने बैरियर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने के साथ सड़क एवं पुल की सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.