सहरसा, नवम्बर 24 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता सौरबाजार थाना के शौचालय में मंगलवार की सुबह पुलिस अभिरक्षा में प्रेम-प्रसंग के आरोपी 26 वर्षीय अनमोल कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसके बाद हडकंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी विक्रम सिहाग सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी सौरबाजार थाना जाकर जानकारी लिया ।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सौरबाजार थानाध्यक्ष सहित पांच पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर सभी पहलुओं की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इधर परिजनों ने पुलिस और महिला के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक कचरा गांव वार्ड 9 निवासी विजय शर्मा का बेटा था। दो भाईयों में छोटा अनमोल मजदूरी कर परिवार चलाता था। उसकी ...