Saharsa News: तीसरे एफओबी का चढ़ाया 11 गर्डर
सहरसा, अगस्त 27 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सहरसा स्टेशन पर बुधवार सुबह साढ़े आठ से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे का ब्लॉक लेकर तीसरे फुट ओवरब्रिज का 11 गर्डर चढ़ाया गया। गुरुवार को भी पांच गर्डर चढ़ाने का काम शाम 6 से रात 9 बजे तक तीन घंटे का ब्लॉक लेकर किया जाएगा।अधिकारियों के मुताबिक एफओबी के अब तक 22 गर्डर चढ़ाए जा चुके हैं। 16 गर्डर चढ़ाए जाने बांकी हैं। बुधवार को सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 के बीच एफओबी के गर्डर चढ़ाए गए। गुरुवार को इन प्लेटफॉर्मों के बीच ही गर्डर चढ़ाने का काम होगा। बाद में प्लेटफार्म 1 और 2 क बीच 11 गर्डर चढ़ाए जाएंगे। गर्डर चढ़ाने के दौरान गतिशक्ति के डिप्टी सीपीएम प्रकाश केशव, एईएन श्याम राय, आईओडब्ल्यू संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्लॉक के कारण कई यात्री ट्रेनें विलंब होने से यात्रिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.