सहरसा, अक्टूबर 28 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के विद्यालयों में कार्यरत तीन मृत रसोईया के आश्रितों को जल्द ही अनुग्रह अनुदान तहत चार लाख रूपए दी जाएगी। विभाग द्वारा मृत रसोईया के आश्रित को अनुग्रह अनुदान तहत राशि देने का प्रावधान है। अनुग्रह अनुदान की चार चार रूपए जिला एमडीएम विभाग को प्राप्त हो गया है। जल्द ही सभी आश्रितों को चार लाख राशि दी जाएगी। जानकारी अनुसार सलखुआ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सेवती की रसोईया सह सहायक केन्दुला देवी विद्यालय में 13 साल से अधिक समय तक सेवा कार्य काल के दौरान अन्य कारण से मृत्यु हो गई। अब उनके आश्रित उमेश राम को चार लाख रूपए दी जाएगी। वहीं महिषी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कौआखोन की मृत रसोईया सह सहायक फुलो देवी के आश्रित दीपक ठाकुर एवं नव प्राथमिक विद्यालय बारा की मृत रसोइय...