Saharsa News: तीन बाइक चोर समेत पांच बदमाश गिरफ्तार
सहरसा, अगस्त 20 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनलोगो के पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली भर्राही निवासी निखिल आनंद उर्फ चनकी चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उसके घर पहुंची, जहां वह मौजूद मिला। तलाशी के दौरान उसके घर से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एचएफ डीलक्स बाइक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, निखिल आनंद के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर अविनाश कुमार एवं नीतीश कुमार उर्फ साका यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दिवारी स्थान निवासी मो. जुनैद के गैराज की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.